भारत

भारतीय नौसेना जहाज कदमत्त एक सद्भावना यात्रा के लिए 15 सितंबर को फिजी के सुवा पहुंचा

स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत, भारतीय नौसेना जहाज कदमत्त, अपनी तीन महीने की तैनाती के हिस्से के रूप में एक सद्भावना यात्रा के लिए 15 सितंबर 2025 को फिजी के सुवा पहुँच गया है।

यह बंदरगाह यात्रा भारत और फ़िजी के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों के आपसी संबंधों को दर्शाता है, साथ ही मित्र देशों के साथ समुद्री सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

इस यात्रा के दौरान, आईएनएस कदमत्त फिजी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मेजबानी करेगा, ताकि व्यावसायिक आदान-प्रदान के जरिए आपसी हित के नए अवसर तलाशे जा सकें। पोत का दल सामुदायिक पहुंच कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक आयोजनों में भी भाग लेगा, जिससे दोनों देशों के बीच मित्रता और सद्भाव के रिश्ते और मजबूत होंगे।

यह यात्रा भारत के ‘महासागर’ (क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालती है और हिंद महासागर क्षेत्र में एक पसंदीदा सुरक्षित भागीदार के रूप में भारतीय नौसेना की भूमिका को रेखांकित करती है।

Editor

Recent Posts

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 13 मार्च तक छिटपुट वर्षा का पूर्वानुमान जताया

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 13 मार्च तक छिटपुट वर्षा का पूर्वानुमान लगाया…

24 मिनट ago

इस्राएल ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कुद्स फोर्स की लेबनन की शाखा के कमांडरों को निशाना बनाया

इस्राएल ने आज सवेरे दक्षिणी लेबनान पर हमला तेज कर दिया, जिसमें ईरान के रिवोल्यूशनरी…

26 मिनट ago

बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने नेपाल चुनाव में बढ़त हासिल की, सरकार गठन की दिशा में कदम बढ़ाया

रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी-आरएसपी ने नेपाल के संसदीय चुनाव…

29 मिनट ago

राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में भाग लिया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली…

35 मिनट ago

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेले के मौके पर राज्य के सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेले के मौके पर…

7 घंटे ago