Defence News

भारतीय नौसेना का युद्धपोत पापुआ न्यू गिनी के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पोर्ट मोरेस्बी पहुंचा

भारतीय नौसेना का स्वदेशी एएसडब्ल्यू कार्वेट जहाज आईएनएस कदमत्त पापुआ न्यू गिनी के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आज पोर्ट मोरेस्बी पहुंचा। इससे भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच बढ़ती मित्रता एवं समुद्री साझेदारी की पुष्टि होती है। यह सद्भावना यात्रा एक्ट ईस्ट नीति के तहत प्रशांत द्वीप देशों के साथ अपने संबंधों को सशक्त करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देने की भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस यात्रा के मुख्य आकर्षणों में पापुआ न्यू गिनी की आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आईएनएस कदमत्त की भागीदारी शामिल है, जिसके माध्यम से दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों तथा विरासत का सम्मान किया जाएगा। जहाज का चालक दल समुद्री सुरक्षा, मानवीय सहायता व आपदा राहत कार्यों में सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए पापुआ न्यू गिनी रक्षा बल (पीएनजीएफडी) के साथ मिलकर कार्य करेगा। यह जहाज रक्षा क्षेत्र में भारतीय नौसेना की ‘आत्मनिर्भरता’ की यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए पापुआ न्यू गिनी रक्षा बलों के प्रमुख की मेजबानी करेगा।

यह दौरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2023 में पापुआ न्यू गिनी की ऐतिहासिक यात्रा से विस्तारित हुए संबंधों के अनुरूप है, जहां दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को गहन करने, विकास साझेदारी को विस्तार देने तथा रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। भारतीय नौसेना सद्भावना बंदरगाह यात्राओं, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों और सहयोगात्मक समुद्री प्रयासों के माध्यम से विभिन्न देशों को जोड़ने व ‘मैत्री सेतु’ बनाने की अपनी कूटनीतिक भूमिका को पूरा करने में दृढ़ प्रतिज्ञ है।

Editor

Recent Posts

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

9 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

4 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

4 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

6 घंटे ago

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए PLI योजना के तीसरे राउंड के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…

6 घंटे ago

राष्ट्र आज समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि…

6 घंटे ago