भारत

भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना ने पनडुब्बी बचाव सहायता सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यान्वयन समझौते पर सहमति के साथ हस्ताक्षर किए

भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना ने द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग को विस्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में एक कार्यान्वयन समझौते (आईए) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो किसी संकट या दुर्घटना के समय दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के पनडुब्बी चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल मोंडे लोबेस ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समन्वित कार्यान्वयन समझौता समुद्री सुरक्षा और आपसी सहयोग के प्रति साझा वचनबद्धता को उजागर करता है। इस समझौते के तहत, भारतीय नौसेना आवश्यकता पड़ने पर अपने डीप सबमर्जेन्स रेस्क्यू व्हीकल (डीएसआरवी) को तैनात करके दक्षिण अफ्रीका की नौसेना को सहायता प्रदान करेगी, जिससे दोनों देशों नौसेनाओं के बीच सहयोगात्मक संबंध और भी मजबूत होंगे। यह साझेदारी भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच दीर्घकालिक समुद्री संबंधों को सशक्त बनाती है।

Editor

Recent Posts

भारत वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मुकाबला आज दोपहर तिरुवनंतपुरम में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज…

51 सेकंड ago

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य जन-जीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य…

3 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूएन महासभा को किया संबोधित, मौजूदा वैश्विक संघर्ष और सीमा-पार आतंकवाद पर रहा फोकस

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मौजूदा संघर्षों के बीच सभी पक्ष…

21 मिनट ago

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता के दावे का पुरजोर समर्थन किया

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी…

23 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेल में महिला कबड्डी टीम और पुरुष कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल में में महिला कबड्डी टीम और पुरुष कबड्डी टीम…

27 मिनट ago