Defence News

भारतीय नौसेना ने समुद्री संबंधों को मजबूत करने के लिए इंडोनेशियाई नौसेना प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

इंडोनेशियाई नौसेना प्रमुख एडमिरल मोहम्मद अली गणतंत्र दिवस परेड 2025 के मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान, एडमिरल मुहम्मद अली और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने समुद्री सहयोग को घनिष्‍ठ करने और दो समुद्री पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के लिए परस्‍पर बातचीत की।

दोनों नौसेना प्रमुखों के बीच चर्चा के प्रमुख क्षेत्रों में अभ्यास समुद्र शक्ति जैसी संयुक्त पहल को आगे बढ़ाना, परिचालन सहयोग को मजबूत करना और समुद्री डकैती तथा अन्य अवैध गतिविधियों सहित साझा समुद्री चुनौतियों का समाधान शामिल था।

इस यात्रा में सूचना संलयन केंद्र- हिंद महासागर क्षेत्र (आईएफसी-आईओआर) और हथियार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स प्रणाली एवं इंजीनियरिंग प्रतिष्ठान (डब्ल्यूईएसईई) जैसे प्रमुख समुद्री प्रतिष्ठानों का हिस्‍सा बनना भी शामिल है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग और समुद्री क्षेत्र में जागरूकता को बढ़ाना है। एडमिरल मुहम्मद अली ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (बीएपीएल) का भी दौरा किया और रक्षा एवं रणनीति के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने पर विचारों और अंतर्दृष्टि का आदान-प्रदान किया।

भारतीय नौसेना और रक्षा हितधारकों के साथ एडमिरल मोहम्मद अली की बातचीत क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और सुरक्षित और शांतिपूर्ण समुद्री वातावरण सुनिश्चित करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

5 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

7 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

7 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

7 घंटे ago