भारत

भारतीय नौसेना की मोटर कार रैली को पूर्वी तट पर कोलकाता से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

भारतीय नौसेना के मोटर कार रैली अभियान को नौसेना ऑफिसर-इन-चार्ज (पश्चिम बंगाल) ने 03 मार्च, 2025 को पूर्वी तट पर आईएनएस नेताजी, कोलकाता से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोटर कार रैली काफी महत्वपूर्ण है, जिसका उद्देश्य समुद्री जागरूकता बढ़ाना और देश के युवाओं तथा नागरिक समितियों को जोड़ना है। यह मोटर रैली कोलकाता से चेन्नई और कन्याकुमारी तक जाएगी, इसके बाद 21 मार्च, 2025 को चेन्नई वापस आएगी। इस पहल का उद्देश्य अग्निपथ योजना सहित भारतीय नौसेना में कैरियर के अवसरों के बारे में जानकारी प्रसारित करना भी है। इस रैली में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों का दौरा किया जाएगा, जिसमें युवाओं एवं युवतियों को नौसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण पहल – नारी शक्ति को भी बढ़ावा देगी। रैली में शामिल टीम नौसेना के भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ मिलकर उन्हें भारत सरकार तथा भारतीय नौसेना द्वारा उनके कल्याण के लिए किये जा रहे नवीनतम नीतिगत उपायों के बारे में जानकारी भी देगी।

इस अभियान में अधिकारियों, नाविकों और परिवार के सदस्यों सहित कुल 56 भारतीय नौसेना कार्मिक भाग ले रहे हैं, जो लगभग 3,800 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यह कार रैली पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के तटीय इलाकों से होकर गुजरेगी और मार्ग में स्थानीय समुदायों से बातचीत करेगी।

मेसर्स हुंडई लिमिटेड द्वारा सहायता प्राप्त इस अभियान में भारत की समृद्ध समुद्री विरासत का भी पता लगाया जाएगा, और ऐतिहासिक नौसैन्य स्थलों तथा प्राचीन समुद्री व्यापार मार्गों के प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

2 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

2 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

2 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

14 घंटे ago