प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर लगभग 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन पोस्ट-बजट वेबिनार में भाग लेंगे। बजट उपरांत विमर्श के सिलसिले में ये वेबिनार निम्नलिखित विषयों पर आयोजित किए जा रहे हैं -विकास के इंजन के रूप में एमएसएमई; विनिर्माण, निर्यात और परमाणु ऊर्जा मिशन; विनियामक, निवेश और व्यापार करने में आसानी संबंधी सुधार। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे।
ये वेबिनार सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और व्यापार विशेषज्ञों को भारत की औद्योगिक, व्यापार और ऊर्जा रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए सहयोगी मंच प्रदान करेंगे। चर्चा नीति कार्यान्वयन, निवेश सुविधा और प्रौद्योगिकी अपनाने पर केंद्रित होगी, जिससे बजट के परिवर्तनकारी उपायों का निर्बाध कार्यान्वयन सुनिश्चित होगा। इन वेबिनारों में सभी प्रयासों को संरेखित करने और बजट घोषणाओं के प्रभावशाली कार्यान्वयन के संचालन के लिए निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि और विषय वस्तु विशेषज्ञ शामिल होंगे।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…