भारतीय नौसेना का अपतटीय गश्ती पोत (ओपीवी) आईएनएस सावित्री हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के तहत सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा हुआ है। इसके आगमन पर सेशेल्स तटरक्षक बल के कर्मियों ने पोत का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह पहल दोनों देशों के बीच गहरे पारस्परिक सम्मान, मजबूत रक्षा सहयोग और सुदृढ़ होते द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को दर्शाती है।
पोर्ट कॉल के दौरान जहाज ने सेशेल्स तटरक्षक बल को महत्वपूर्ण स्पेयर पार्ट्स सौंपे, जिससे साझा समुद्री क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अपने साझेदार देशों की परिचालन क्षमता एवं तत्परता बढ़ाने के प्रति भारत की अटूट वचनबद्धता एक बार फिर स्पष्ट हुई।
आईएनएस सावित्री ने अपने बंदरगाह प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण गतिविधियों में हिस्सा लिया, जिनमें कार्यात्मक बातचीत, विषय-वस्तु विशेषज्ञों के साथ तकनीकी आदान-प्रदान और सेशेल्स तटरक्षक बल के साथ सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा करना शामिल था। इसके अलावा, जहाज को आगंतुकों के लिए भी खोला गया, जहां उन्हें भारतीय नौसेना की उन्नत परिचालन क्षमताओं और समृद्ध समुद्री परंपराओं को करीब से देखने का अवसर मिला।
आईएनएस सावित्री सेशेल्स तटरक्षक बल के साथ मिलकर विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की संयुक्त निगरानी करेगा। इस सहयोगात्मक प्रयास का उद्देश्य सेशेल्स के समुद्री क्षेत्रों में सुरक्षा, सतर्कता एवं स्थितिजन्य जागरूकता को पर्याप्त रूप से बढ़ाना है। हिंद महासागर क्षेत्र में आईएनएस सावित्री की यह तैनाती भारत के ‘क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति’ (महासागर) के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो भारत को एक विश्वसनीय सुरक्षा साझेदार व प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में स्थापित करती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम के एक दिन के दौरे के दौरान पांच हजार चार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रह्मपुत्र नदी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने कल असम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने कल रेल मंत्रालय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तेलंगाना…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कल…