Defence News

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी माल्टा के वैलेटा पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 12 मार्च 2026 को माल्टा के ऐतिहासिक बंदरगाह वैलेटा पहुंचा। यह उसके ऐतिहासिक समुद्री अभियान लोकायान-26 में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह यात्रा भारत और माल्टा के बीच गहरे समुद्री संबंधों को दर्शाती है और पोत की महत्वाकांक्षी 22,000 समुद्री मील की वैश्विक यात्रा का एक महत्वपूर्ण चरण है। वैलेटा पहुंचने से पहले पोत ने स्वेज नहर को सफलतापूर्वक पार किया और हाल ही में अलेक्जेंड्रिया में भी रुका था।

आगमन पर, कमांडिंग ऑफिसर ने माल्टा गणराज्य में भारत की उच्चायुक्त रचिता भंडारी से भेंट की। इस भेंट में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में भारतीय नौसेना की भूमिका पर चर्चा की गई। उच्चायुक्त ने कहा कि माल्टा में आईएनएस सुदर्शिनी की उपस्थिति महासागर परियोजना की परिकल्पना का एक सशक्त प्रतीक है। यह समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जन-जन संबंधों को भी बढ़ावा देती है।

इस यात्रा के दौरान, पोत के चालक दल माल्टा के सशस्त्र बलों के साथ पेशेवर बातचीत और शिष्टाचार भेंट करेंगे। इससे आपसी विश्वास और सहयोग को और बढ़ावा मिलेगा। पोत पर सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें माल्टा में रहने वाले स्कूली बच्चों और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के लिए निर्देशित “ओपन शिप” कार्यक्रम शामिल है।

आईएनएस सुदर्शिनी वर्तमान में अपनी यात्रा के दूसरे महीने में है। यह यात्रा 20 जनवरी 2026 को कोच्चि से शुरू हुई थी। माल्टा की यात्रा के बाद, जहाज एस्केल आ सेट समुद्री उत्सव में भाग लेने के लिए फ्रांसीसी तट की ओर रवाना होगा, जहां वह दुनिया के कुछ सबसे प्रसिद्ध विशाल जहाजों के साथ भारत का गौरवपूर्वक प्रतिनिधित्व करेगी।

Editor

Recent Posts

IRGC ने बहरीन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमला करने का दावा किया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर-आई.आर.जी.सी. ने बहरीन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और…

3 घंटे ago

न्यूजीलैंड के साथ पहले टेस्ट मैच में भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की

वेलिंगटन में भारत के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने…

3 घंटे ago

अनुपमा रामचंद्रन ने लगातार दूसरी बार आईबीएसएफ विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता

मध्य प्रदेश के इंदौर में अनुपमा रामचंद्रन ने कल लगातार दूसरी बार विश्व महिला स्नूकर…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष की अपनी अपील के बाद लोगों द्वारा सोने की कम खरीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पिछले वर्ष देशवासियों से की अपील के बाद सोने की खरीद…

4 घंटे ago

भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न हुआ

भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए वार्ता का छठा…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज ईटानगर में एक उच्च स्तरीय बैठक में अरुणाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा एवं सीमा प्रबंधन की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश की कानून-व्यवस्था,…

16 घंटे ago