insamachar

आज की ताजा खबर

Indian-origin astronaut Sunita Williams became the first woman to pilot a new spacecraft in a test flight
अंतर्राष्ट्रीय

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स परीक्षण उड़ान में नए अंतरिक्ष यान का संचालन करने वाली पहली महिला बनीं

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स परीक्षण अभियान में एक नये अंतरिक्ष यान का संचालन करने वाली पहली महिला बन गई हैं। सुनीता विलियम्‍स ने कल फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से नासा के अंतरिक्ष यात्री बैरी बुच विलमोर के साथ बोइंग के स्‍टार लाइनर कैप्‍सूल पर उडान भरी। यह अभियान पिछले कई वर्षों की देरी के बाद शुरू हुआ।

पहली मानव उड़ान 7 मई को निर्धारित की गई थी, लेकिन हीलियम रिसाव के कारण और बाद में यूएलए में बिजली आपूर्ति की समस्या के कारण इसमें देरी हुई। 61 वर्षीय बुच उड़ान की कमान संभालेंगे और विलियम्स उड़ान का संचालन करेंगी। ये दोनों लगभग एक सप्ताह तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे और इसके बाद चालक दल कैप्‍सूल में सवार होकर धरती पर लौटेंगे। स्टारलाइनर मिशन का उद्देश्य भविष्य के नासा अभियानों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों और आवश्‍यक सामग्री को पृथ्वी की निचली कक्षा और उससे आगे तक ले जाना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *