insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

भारतीय बंदरगाह संघ (आईपीए) ने असम में बाढ़ राहत के लिए 5 करोड़ रुपये की मदद की

भारतीय बंदरगाह संघ (आईपीए) ने असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

भारतीय बंदरगाह संघ के वरिष्ठ अधिकारियों, सुशील कुमार सिंह और विकास नरवाले, ने आज गुवाहाटी में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात कर यह योगदान राशि सौंपी।

इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “यह योगदान केंद्र सरकार की उन व्यापक कोशिशों की दिशा में एक सार्थक कदम है, जिनका उद्देश्य असम को सहयोग देना और इस मुश्किल समय में हमारे लोगों के साथ खड़े रहना है।”

इस सहायता से राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत एवं पुनर्वास के प्रयासों में मदद मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *