भारत

भारतीय रेलवे ने अनधिकृत स्वचालित बुकिंग पर नकेल कसी; बुकिंग वेबसाइट पर वास्तविक उपयोगकर्ताओं की पहुंच को बढ़ावा दिया

भारतीय रेलवे ने पारदर्शिता, सुरक्षा और उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, अपने टिकटिंग बुनियादी ढांचे में व्यापक डिजिटल बदलाव किया है। अत्याधुनिक एंटी-बीओटी सिस्टम के इस्‍तेमाल और एक प्रमुख कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (सीडीएन) सेवा प्रदाता के साथ एकीकरण के माध्यम से, रेलवे ने अनधिकृत स्वचालित बुकिंग पर काफी हद तक अंकुश लगाकर वास्तविक उपयोगकर्ताओं के लिए वेबसाइट की पहुंच में सुधार किया है।

नए सिस्टम ने सभी बॉट ट्रैफ़िक को प्रभावी रूप से कम कर दिया है, जो तत्काल योजना के पहले पांच मिनट के दौरान चरम पर होता है। इस अवधि के दौरान कुल लॉगिन प्रयासों में बॉट ट्रैफ़िक का हिस्सा 50 प्रतिशत तक होता है। यह वृद्धि वास्तविक उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर पहुंच सुनिश्चित करती है। इसका परिणाम यह हुआ कि टिकट बुकिंग के लिए 2.5 करोड़ संदिग्ध उपयोगकर्ता आईडी निष्क्रिय कर दी गई हैं। 22 मई, 2025 को एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई, जिसमें 31,814 टिकटों की प्रति मिनट सबसे अधिक बुकिंग हुई, जो इस उन्नत प्लेटफ़ॉर्म की मज़बूती और मापनीयता को दर्शाता है।

निष्पक्षता और दक्षता को और बढ़ाने के लिए, नए उपयोगकर्ता प्रोटोकॉल पेश किए गए हैं। आधार के माध्यम से प्रमाणित नहीं होने वाले उपयोगकर्ता पंजीकरण के 3 दिन बाद ही ओपनिंग एआरपी, तत्काल या प्रीमियम तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं, जबकि आधार-सत्यापित उपयोगकर्ता बिना देरी के टिकट बुक कर सकते हैं।

इन प्रयासों से जबर्दस्‍त सुधार हुए हैं। औसत दैनिक उपयोगकर्ता लॉगिन वित्त वर्ष 2023-24 में 69.08 लाख से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 82.57 लाख हो गया, जो 19.53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करता है। इसी अवधि में औसत दैनिक टिकट बुकिंग में 11.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके अतिरिक्त, ई-टिकटिंग अब कुल आरक्षित टिकट बुकिंग का 86.38 प्रतिशत हिस्सा है।

टिकट बुकिंग प्रणाली में किए गए सुधार इस प्रकार है:

  • 87 प्रतिशत सामग्री को तेज़ लोड समय और कम सर्वर लोड के लिए सीडीएन के माध्यम से उपलब्‍ध कराया जा रहा है।
  • परिष्कृत एआई एल्गोरिदम का उपयोग करके बॉट ट्रैफ़िक का सक्रिय पता लगाना और उसे कम करना।
  • संदिग्ध उपयोगकर्ता आईडी को सक्रिय रूप से निष्क्रिय करना और साइबर अपराध पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करना।

आईआरसीटीसी के माध्यम से भारतीय रेलवे एक सहज, सुरक्षित और उपयोगकर्ता अनुकूल टिकटिंग अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। देश भर में लाखों यात्रियों के हितों की रक्षा करने और समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नवाचार और आधुनिकीकरण पर विशेष ध्‍यान दिया जाएगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ के लिए 15 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण हेतु लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) जारी किया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ के लिए 15 किलोमीटर लंबे चार…

2 घंटे ago

लोकसभा ने कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक को आगे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा

लोकसभा ने कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 को आगे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय…

5 घंटे ago

पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज – अमेरिका-इजरायल और ईरान के हमले और बढ़े

इस्राएल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं ईरान ने पश्चिम एशिया में अहम…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज लोकसभा को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इससे भारत के समक्ष उत्पन्न व्यापक चुनौतियों के विषय पर संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज लोकसभा को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इससे भारत…

5 घंटे ago

विश्व मौसम दिवस आज मनाया जा रहा है; इस वर्ष का विषय है- ‘आज का अवलोकन, कल की सुरक्षा’

आज विश्व मौसम दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है आज का…

7 घंटे ago