insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

भारतीय रेलवे ने मुरादाबाद डिवीजन के शेष 712 किलोमीटर पर कवच 4.0 परियोजना के लिए 170 करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी

भारतीय रेलवे ने उत्तरी रेलवे के मुरादाबाद डिवीजन के शेष 712 रूट किलोमीटर (आरके) खंडों पर कवच वर्जन 4.0 लागू करने की स्‍वीकृति दे दी है। इसकी कुल लागत 170 करोड़ रुपये है।

स्वीकृत कार्य के अंतर्गत स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) की तैनाती से डिवीजन के रेलवे सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। कवच 4.0 के कार्यान्वयन से चिन्हित खंडों में ट्रेन संचालन के लिए एक उन्नत सुरक्षा परत उपलब्ध होगी।

स्वदेशी कवच ​​तकनीक से रेलवे सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना

कवच स्वदेशी रूप से विकसित एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली है जिसे परिचालन सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह खतरे के सिग्नल को पार करने (एसपीएडी) से रोकने में सहायता करता है, असुरक्षित स्थितियों से बचने के लिए आवश्यकता पड़ने पर स्वचालित रूप से ब्रेक लगाता है, गंभीर परिस्थितियों में ट्रेन की गति को नियंत्रित करता है और टक्करों के जोखिम को काफी हद तक कम करता है।

यह पहल भारतीय रेलवे द्वारा अपने पूरे नेटवर्क में कवच कवरेज का विस्तार करने और रेलवे सिग्नलिंग तथा ट्रेन सुरक्षा प्रणालियों का आधुनिकीकरण करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *