भारत

भारतीय रेल ने परभणी–मुदखेड़ रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन प्रणाली के उन्नयन के लिए 163 करोड़ रूपए की परियोजना को स्‍वीकृति प्रदान की

भारतीय रेल ने रेल अवसंरचना को मजबूत बनाने और नेटवर्क क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत, दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड मंडल के परभणी–मुदखेड़ दोहरी लाइन खंड पर विद्युत कर्षण प्रणाली के उन्नयन को स्‍वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना में संबंधित विद्युत आपूर्ति स्थापना कार्य भी शामिल हैं, जिसे 163 करोड़ रूपए की लागत से स्वीकृत किया गया है।

इस परियोजना के अंतर्गत 164 ट्रैक किलोमीटर क्षेत्र में वर्तमान 1×25 केवी विद्युत कर्षण प्रणाली को उन्नत 2×25 केवी प्रणाली में परिवर्तित किया जाएगा। इसके लिए बढ़े हुए विद्युत भार को संभालने हेतु आधुनिक बिजली आपूर्ति अवसंरचना भी विकसित की जाएगी।

परभणी–मुदखेड़ रेलखंड रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हाई यूटिलाइज्ड नेटवर्क रूट-9 का हिस्सा है, जो अजमेर–इंदौर–खंडवा–अकोला–पूर्णा–मुदखेड़–सिकंदराबाद–महबूबनगर–धोन जैसे प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ता है।

उन्नत ट्रैक्शन प्रणाली से ट्रेनों के संचालन के लिए विद्युत आपूर्ति अधिक मजबूत होगी। इससे इस रेलखंड की माल ढुलाई क्षमता बढ़ेगी और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी तेज गति वाली ट्रेनों के संचालन को बेहतर समर्थन मिलेगा। यह परियोजना भारतीय रेलवे के वर्ष 2029-30 तक 3,000 मिलियन टन माल ढुलाई के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सहायक होगी।

यह पहल भारतीय रेल द्वारा देशभर के उच्च घनत्व वाले रेल गलियारों में विद्युत अवसंरचना के आधुनिकीकरण, परिचालन दक्षता बढ़ाने और भविष्य की परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Editor

Recent Posts

भारत ने UN के समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र का समर्थन किया, कहा- J&K और लद्दाख समेत संप्रभु क्षेत्र सही दिखाए जाएं

विदेश मंत्रालय ने समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स…

8 घंटे ago

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर प्रदर्शन टीम, अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुवाहाटी में गीतानगर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज गुवाहाटी में गीता नगर कॉलेज (पूर्व में कन्या महाविद्यालय…

8 घंटे ago

केंद्र सरकार ने पंजाब में कैप्टिव खदान उत्पादन की शुरुआत के बाद से पीएसपीसीएल की कैप्टिव खदानों से आपूर्ति को सक्षम किया

पंजाब के ताप विद्युत संयंत्रों में बिजली उत्पादन में कमी का कारण केंद्र से कोयले…

8 घंटे ago