insamachar

आज की ताजा खबर

Indian Railways
भारत

भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र में चौक-कर्जत रेलवे खंड के दोहरीकरण को 497 करोड़ रुपये की लागत की मंजूरी दी

रेलवे ने महाराष्ट्र में रेल क्षमता बढ़ाने और रेल संचालन में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, 497 करोड़ रुपये की लागत से मध्य रेलवे के चौक-कर्जत रेलवे खंड (10.86 किमी) के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से दोहरीकरण, तिहरीकरण, चौगुनीकरण, फ्लाईओवर और बाईपास कार्यों के अंतर्गत स्वीकृत की गई है।

चौक-कर्जत खंड पनवेल-चौक-कर्जत मार्ग का हिस्सा है, जो यात्री और माल ढुलाई दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण गलियारा है। इस खंड को दोहरीकरण करने से मौजूदा एकल-लाइन खंड पर अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होगी और ट्रेनों की आवाजाही में सुधार होगा।

परियोजना पूरी होने पर, इस खंड से प्रतिदिन दोनों दिशाओं में पांच अतिरिक्त यात्री ट्रेनों के चलने की उम्मीद है। इस परियोजना से प्रति वर्ष 18.35 मिलियन टन (एमटीपीए) अतिरिक्त माल ढुलाई यातायात की उम्मीद है। इससे मालगाड़ियों के विलंब को कम करने में भी मदद मिलेगी।

चौक-कर्जत खंड का दोहरीकरण भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ करने, क्षमता बढ़ाने और यात्री एवं माल ढुलाई में सुधार करने पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने को दर्शाता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *