भारतीय रेलवे 2026 के गर्मियों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए और सुगम तथा सुविधाजनक यात्रा के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है।
गर्मों की छुट्टियों के दौरान अपने गृह नगर जा रहे यात्रियों ने गुजरात के उधना रेलवे स्टेशन पर पश्चिमी रेलवे द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है। समन्वित उपायों से व्यस्ततम समय में भी सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा मुमकिन हो पा रही है।
आज नियमित और विशेष ट्रेन सेवाओं के माध्यम से 23,000 से अधिक यात्रियों को सुविधा प्रदान की गई, साथ ही भीड़भाड़ को और कम करने के लिए दो अतिरिक्त विशेष ट्रेनें रात 9:40 बजे और 11:30 बजे रवाना होंगी। विशेष ट्रेनों के संचालन से स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन में खासा सुधार हुआ है। यात्रियों ने बताया कि नियमित बोर्डिंग और व्यवस्थित कतार प्रबंधन ने उनकी यात्रा को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक आरामदायक बना दिया है।
उधना रेलवे स्टेशन पर प्रभावी भीड़ और कतार प्रबंधन प्रणालियों ने यात्रियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की है। निरंतर निगरानी, जमीनी कर्मचारियों की तैनाती और आवश्यक सुविधाओं के होने से मुसाफिरों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव हो रहा है। भारतीय रेलवे लगातार मांग का आकलन कर रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सेवाएं संचालित कर रही है, साथ ही यात्रियों को भी सलाह दी जा रही है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और गलत सूचनाओं से बचें।
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…
सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…
भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…