ईरान ने अमरीका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता में शामिल होने से होने से इंकार कर दिया है। हालांकि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बातचीत फिर शुरू होने का दावा करते हुए कहा था कि अमरीकी वार्ताकार आज रात पाकिस्तान पहुंचेंगे। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने वार्ता से इंकार करने का कारण अमरीका की अत्यधिक मांगे, बेबुनियाद अपेक्षाएं, रवैये में लगातार बदलाव और जारी समुद्री नाकेबंदी बताया है।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर युद्धविराम का गंभीर उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, लेकिन संभावित समझौते को लेकर सतर्कतापूर्वक आशावादी रुख भी अपनाया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि समझौता किसी न किसी रूप में होगा। उन्होंने दोहराया कि अगर तेहरान सहयोग नहीं करता है तो अमरीका बलपूर्वक जवाब देगा। अमरीका नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखे हुए है। ईरानी अधिकारियों ने लेबनान की स्थिति को अमरीका के साथ अपनी व्यापक वार्ता से सीधे जोड़ा है और तेहरान ने कहा कि उनके मिसाइल और ड्रोन लॉन्चरों की आपूर्ति संघर्ष शुरू होने से पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज़ी से हो रही है। लेबनान में, इस्राएली सेना ने देश के दक्षिण में एक पीली रेखा बनाई है, ताकि हिज़्बुल्लाह के साथ युद्धविराम के दौरान इस्राएल के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया जा सके।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…