खेल

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। दुबई में खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने भारत को जीत के लिए 265 रन का लक्ष्‍य दिया जवाब में भारतीय टीम ने 48 ओवर 1 गेंद में 6 विकेट पर 267 रन बनाकर मैच जीत लिया। केएल राहुल ने शानदार छक्‍का जड़कर भारत को जीत दिलवाई, उन्‍होंने 42 रन बनाए। भारतीय टीम ने रोहि‍त शर्मा और शुभमन गिल का विकेट पॉवर प्‍ले में ही गवां दिया। जिसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने 91 रन की शानदार साझेदारी की। विराट कोहली ने सबसे ज्‍यादा 84 रन बनाये और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। श्रेयस अय्यर ने 45 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और एडम ज़म्पा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कूपर कोनोली और बेन द्वारशुइस ने एक-एक विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 73 रन और एलेक्स कैरी ने 61 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट जबकि वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जड़ेजा ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने एक-एक विकेट लिया।

भारत लगातार तीसरी बार चैंप‍ियन्‍स ट्राफी के फाइनल में पहुंचा है। 2013 में महेन्‍द्र सिंह धोनी की कप्‍तानी में इग्‍लैंड को हराकर भारत ने यह प्रतियोगिता जीती थी वहीं वर्ष 2017 में फाइनल मुकाबले में उसे पाकिस्‍तान से हार का सामना करना पड़ा।

आज दूसरे सेमीफाइनल में लाहौर में न्यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। जीतने वाली टीम का रविवार को फाइनल में भारत से मुकाबला होगा।

Editor

Recent Posts

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…

19 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…

19 घंटे ago

प्रकाश पर्व दीपावली देश-विदेश में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है

ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…

23 घंटे ago

पोलैंड के क्राकोव में एक व्यस्त बाजार में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 15 घायल

पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…

23 घंटे ago

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…

23 घंटे ago