गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के अर्धशतक से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में गुरुवार को यहां बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली।
भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश की महिला टीम को आठ विकेट पर 117 रन पर रोक दिया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हल्की हवा और आसमान में छाए बादलों के बीच टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बांग्लादेश के 118 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शेफाली (51 रन, 38 गेंद, आठ चौके) के अर्धशतक और स्मृति मंधाना (47 रन, 42 गेंद, पांच चौके, एक छक्का) के साथ उनकी पहले विकेट की 12.1 ओवर में 91 रन की साझेदारी से 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 121 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…