बिज़नेस

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भारत का प्रथम मॉर्गेज समर्थित पास-थ्रू सर्टिफिकेट सूचीबद्ध किया गया

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने 05 मई, 2025 को आरएमबीएस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा संरचित भारत के प्रथम मॉर्गेज समर्थित पास-थ्रू सर्टिफिकेट (पीटीसी) को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया। एम. नागराजू ने घंटी बजाकर लिस्टिंग की। लिस्टिंग समारोह में कई बैंकों, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों और अन्य वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों ने भाग लिया।

ये पीटीसी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा शुरू किए गए आवास ऋणों के पूल द्वारा समर्थित हैं। 1,000 करोड़ रुपये (1,00,000 रुपये अंकित मूल्य के 1,00,000 पीटीसी) का निर्गम पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया।

यह पीटीसी का पहला इश्यू है, जहां कूपन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के “इलेक्ट्रॉनिक बुक प्रोवाइडर (ईबीपी)” प्लेटफॉर्म पर पाया गया था। जारी किए गए पीटीसी की अंतिम परिपक्वता लगभग बीस वर्ष होगी और कूपन 7.26 प्रतिशत प्रति वर्ष है। इंस्ट्रूमेंट की रेटिंग क्रिसिल और केयर रेटिंग्स द्वारा एएए(एसओ) है। ये पीटीसी डीमैट फॉर्म में जारी किए जाते हैं और हस्तांतरणीय होते हैं। चूंकि पीटीसी स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है, इसलिए उनसे द्वितीयक बाजार में कारोबार किया जा सकता है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में एम. नागराजू ने हमारी अर्थव्यवस्था के विकास के लिए आवास क्षेत्र और आवास वित्त क्षेत्र के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आवास वित्त का इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई अन्य उद्योगों के साथ आगे-पीछे कई संबंध हैं। इतनी बड़ी आबादी वाले देश में, समग्र आर्थिक विकास हासिल करने के लिए आवास की जरूरतों को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रतिभूतिकरण आवास वित्त बाजार और ऋण बाजार के लिए एक एकीकृत कारक के रूप में कार्य कर सकता है। आरएमबीएस के महत्व को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यह आवास वित्त क्षेत्र के विकास के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर सकता है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…

2 मिनट ago

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली दो मेमू सेवा आरंभ करने की स्वीकृति दी

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…

3 मिनट ago

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

3 घंटे ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

3 घंटे ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

3 घंटे ago