भारत

गृह मंत्रालय ने कई राज्यों से 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा

गृह मंत्रालय ने राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों से सुरक्षा तैयारियों के मूल्यांकन के लिए कल मॉक ड्रिल कराने को कहा है। देश के 244 वर्गीकृत जिलों में ग्राम स्‍तर तक यह सुरक्षा अभ्‍यास कराने का फैसला किया गया है। केन्‍द्रीय गृह सचिव गोविन्‍द मोहन आज राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों के साथ इस बारे में वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे। सुरक्षा अभ्‍यास का मुख्‍य उद्देश्‍य विभिन्न नागरिक सुरक्षा उपायों की संचालनगत प्रभावकारिता और समन्वय क्षमता का आकलन और परीक्षण करना है।

इस अभ्‍यास का उद्देश्‍य सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में नागरिक सुरक्षा तंत्र की तत्‍परता का आकलन करना और उसे बढ़ाना है। इसका प्राथमिक उद्देश्‍य एयर रेड वार्निंग सिस्‍टम की प्रभावशीलता का आकलन करना, भारतीय वायु सेना के साथ हॉट लाइन या रेडियो संचार्निंग का संचालन करना साथ ही नियंत्रण कक्षों की कार्य क्षमता का परीक्षण करना है। इस अभ्‍यास में किसी भी शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों और छात्रों को प्रशिक्षण देना भी शामिल है। क्रैश ब्‍लैक आउट उपायों के प्रावधान के अलावा महत्‍वपूर्ण प्रतिष्‍ठानों के छलावरण और निकासी योजना के पूर्वाभ्‍यास का प्रावधान भी मॉक ड्रिल में शामिल है।

Editor

Recent Posts

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

2 घंटे ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

3 घंटे ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

3 घंटे ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

3 घंटे ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

3 घंटे ago