भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सात मार्च को समाप्त हुये सप्ताह के दौरान 15 अरब 26 करोड डॉलर की वृद्धि हुई है और यह 6 खरब 53 अरब 96 करोड डॉलर से अधिक हो गया है।
रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, भंडार की प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 13 अरब 93 करोड डॉलर से अधिक बढ़कर 5 खरब 57 अरब 28 करोड डॉलर से अधिक हो गई है। पिछले सप्ताह स्वर्ण भंडार भी एक अरब डॉलर बढ़कर 74 अरब 32 करोड डॉलर से अधिक हो गया।
इसके अलावा, विशेष आहरण अधिकार 21 करोड 20 लाख डॉलर बढ़कर 18 अरब 21 करोड डॉलर तक पहुँच गया और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में रिजर्व बैंक की स्थिति 6 करोड 90 लाख डॉलर बढ़कर 4 अरब 14 करोड डॉलर से अधिक हो गई।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…