भारत

भारत ने सभी धर्मों के प्रति नफरत का विरोध करते हुए धार्मिक कट्टरता के खिलाफ अधिक समावेशी लड़ाई का आह्वान किया

भारत ने सभी धर्मों के प्रति नफरत का विरोध करते हुए धार्मिक कट्टरता के खिलाफ अधिक समावेशी लड़ाई का आह्वान किया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने पूजा स्थलों और धर्म के खिलाफ हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत का दृढ़ विश्वास है कि विभिन्न स्‍वरूपों में धर्मविरोध हमारे विभिन्‍न, वैश्विक समाज के ताने-बाने के लिए खतरा है।

उन्होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में इस्लामोफोबिया का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि वास्‍तविक रूप से भारत में हर प्रमुख धर्म मौजूद हैं। यह विश्‍व के चार प्रमुख धर्म हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म का जन्मस्थान है। श्री हरीश ने कहा कि धार्मिक भेदभाव, नफरत और हिंसा से मुक्त दुनिया को बढ़ावा देना अनादि काल से भारत की जीवनशैली रही है।

Editor

Recent Posts

इंडिया पोस्ट और इंडिगो ने डिजिटल डिटॉक्स अभियान के साथ आसमान में पोस्टकार्ड पहुंचाना शुरू किया

तेजी से डिजिटल होते जा रहे इस दौर में हस्तलिखित संचार के आनंद को पुनर्जीवित…

6 मिनट ago

शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची में छात्र की मृत्यु की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया

शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची परिसर में एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु…

8 मिनट ago

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…

4 घंटे ago

ICAR द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 200 68 और NRC 200 70 की उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…

4 घंटे ago

UPI पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने–देन पर यूपीआई मर्चेंट डिस्‍काउंट दीपावाली के बाद लागू

यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…

4 घंटे ago