बिज़नेस

भारत का सबसे बड़ा वैश्विक वस्त्र कार्यक्रम, भारत टेक्स 2026 आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ

भारत का सबसे बड़ा वैश्विक वस्त्र कार्यक्रम, भारत टेक्स 2026 आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने आज इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत टेक्स प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि यह अब एक अंतर्राष्ट्रीय आयोजन बन चुका है और हर साल इसमें प्रदर्शकों, खरीदारों, विक्रेताओं और आगंतुकों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौते भी वस्त्र क्षेत्र को लाभ पहुँचा रहे हैं।

दुनिया के 130 देशों से ऊपर बायर आए हैं। अभी मोदी जी ने 56 देशों से एफटीए हो रहा है, कुछ से हो गया है, कुछ से बाकी है। यह बताता है कि आज 60 हजार से ऊपर एक्जीबिटर्स आएं हैं और सबसे बड़ी खासियत है इस एक्सपो में 90% एमएसएमई आए हैं। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि इस बार जो बायर आ रहे हैं यह सारे दुनिया के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे।

उद्घाटन समारोह में वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और विभिन्न राज्यों के वस्त्र मंत्रियों ने भी भाग लिया। यह कार्यक्रम कपड़ा, फैशन, प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भारत के बढ़ते वैश्विक नेतृत्व को प्रदर्शित कर रहा है। इस कार्यक्रम में 14 देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शक हिस्‍सा ले रहे हैं।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

2 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

2 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

2 दिन ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

2 दिन ago