बिज़नेस

भारत का फार्मास्‍यूटिकल निर्यात पिछले वित्त वर्ष में 9 प्रतिशत से बढ़कर 30 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत का फार्मास्यूटि‍कल निर्यात पिछले वित्‍त वर्ष में नौ प्रतिशत से बढकर तीस अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। अमरीका एक तिहाई से ज्‍यादा हिस्‍सेदारी के साथ भारत के फार्मा निर्यात के लिए प्रमुख बाजार बना हुआ है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वित्‍त वर्ष 2024-25 में फार्मा निर्यात नौ प्रतिशत की बढ़त के साथ तीस अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो पिछले वित्‍त वर्ष में करीब 27 दशमलव पांच अरब डॉलर था। मार्च 2025 में फार्मा निर्यात में साल दर साल तीस प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई और यह तीन हजार छह सौ 81 मिलियन डॉलर हो चुका है। यह पिछले वर्ष इसी महीने में दो हजार आठ सौ छह मिलियन डॉलर था।

वित्‍त वर्ष 2024-25 में मूल्य के संदर्भ में अमरीका को किए गए निर्यात में चौदह प्रतिशत से अधिक बढोतरी दर्ज की गई। पिछले वर्ष ब्रिटेन, ब्राजील, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका भी भारत की फार्मा निर्यात की सूची में प्रमुख देशों में शामिल थे।

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

2 घंटे ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

2 घंटे ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

2 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

2 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

8 घंटे ago