केन्या के नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा के 7वें सत्र में जंगल की आग के वैश्विक प्रबंधन को सुदृढ़ करना विषय को अपनाया गया। भारत द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव को सदस्य देशों का व्यापक समर्थन मिला, जिससे वैश्विक स्तर पर जंगल की आग के बढ़ते खतरे से निपटने की तत्काल आवश्यकता की वैश्विक स्वीकार्यता की पुष्टि हुई।
भारत ने इस बात पर जोर दिया कि जंगल की आग वैश्विक स्तर पर सबसे गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक के रूप में सामने आया है। इस प्रस्ताव का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना और जंगल की आग के प्रबंधन के लिए समन्वित कार्रवाई करना है। इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि दुनिया भर के क्षेत्रों में जंगल में आग लगने की संख्या, पैमाने और तीव्रता में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जो पहले कभी मौसमी घटनाओं तक ही सीमित थी। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, लंबे समय तक सूखे और मानवीय गतिविधियों के कारण अब जंगल की आग की घटनाएं अधिक बार और लंबे समय तक चलने लगी हैं।
हर साल लाखों हेक्टेयर भूमि आग से प्रभावित होती है। इससे जंगल, जैव विविधता, जल संसाधनों, मिट्टी के स्वास्थ्य, वायु गुणवत्ता और आजीविका को भारी नुकसान होता है। जंगल की आग से भारी मात्रा में ग्रीनहाउस गैसें निकलती हैं, कार्बन सिंक कमजोर होते हैं और वनों पर निर्भर रहने वाले समाज और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं पर इसका गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
भारत ने यूएनईपी की वैश्विक रिपोर्ट ‘स्प्रेडिंग लाइक वाइल्डफायर’ की ओर ध्यान दिलाया, जिसमें चेतावनी दी गई है कि यदि वर्तमान रुझान जारी रहे तो 2030 तक जंगल की आग में 14%, 2050 तक 30% और 2100 तक 50% की वृद्धि हो सकती है। भारत ने जोर देकर कहा कि ये अनुमान यह स्पष्ट करते हैं कि जंगल की आग एक दीर्घकालिक, जलवायु-संचालित वैश्विक जोखिम की ओर इशारा करती है, जिसके लिए तत्काल समन्वित अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की आवश्यकता होती है। भारत ने प्रतिक्रियात्मक दृष्टिकोण से हटकर सक्रिय रोकथाम की ओर बढ़ने पर जोर दिया, जिसके लिए बेहतर योजना, प्रारंभिक चेतावनी और समय पर जोखिम कम करने के उपाय आवश्यक हैं।
भारत ने कहा कि वैश्विक दृष्टिकोण अब एकीकृत अग्नि प्रबंधन की ओर बढ़ रहा है, जो प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों, जोखिम मानचित्रण (संभावित जोखिमों का सटीक विश्लेषण), उपग्रह आधारित निगरानी और स्थानीय समाज और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के सामूहिक प्रयासों पर आधारित है। भारत ने जंगल की आग से निपटने की क्षमता को मजबूत करने, एकीकृत अग्नि प्रबंधन रणनीतियों को विकसित करने और पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली करने में देशों की मदद करने में यूएनईपी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
एफएओ और यूएनईपी की ओर से 2023 में स्थापित ग्लोबल फायर मैनेजमेंट हब को अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करने के लिए एक प्रमुख तंत्र के रूप में स्वीकार किया गया था।
भारत की ओर से पेश प्रस्ताव के प्रमुख प्रावधान
इस प्रस्ताव का उद्देश्य ग्लोबल फायर मैनेजमेंट हब के तहत चल रही वैश्विक गतिविधियों को मजबूत करना है। इसके लिए इन बातों का आह्वान किया गया :
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने नवंबर 2025 में बिक्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया,…
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी आज अपने ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर में आयोजित 157वीं पासिंग आउट…
डाक विभाग ने बॉम्बे जिमखाना की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट…
केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव…
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरीराज सिंह ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में "क्राफ्टेड…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर ओलिंपिक के समापन…