अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कल घोषणा की कि थाईलैंड और कंबोडिया ने एक बार फिर युद्धविराम समझौते पर सहमति जताई है। उन्होंने इस समझौते के लिए अपने व्यक्तिगत हस्तक्षेप और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की सहायता को श्रेय दिया। इस बीच, थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर एक सप्ताह से चल रहे घातक संघर्षों में कम से कम 20 लोग मारे गए और लगभग पांच लाख लोग विस्थापित हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उनकी थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई और दोनों नेता आज शाम से गोलीबारी बंद करने पर सहमत हुए।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…