बिज़नेस

भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक बढ़कर 200 अरब डॉलर होने का अनुमान

भारत का सेमीकंडक्टर बाजार वर्ष 2026 में करीब 64 अरब डॉलर से बढ़कर 2035 तक 200 अरब डॉलर होने का अनुमान है। अर्न्स्ट एंड यंग ग्लोबल लिमिटेड और इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन की ‘सेमिकॉन इंडिया 2.0’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। यह रिपोर्ट सेमिकॉन इंडिया 2026 के दौरान जारी की गई।

रिपोर्ट में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया गया है। इसके अनुसार, सेमीकंडक्टर का आयात वित्त वर्ष 2016-17 के 5 अरब 70 करोड़ डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 30 अरब 30 करोड़ डॉलर हो गया। इस दौरान इसमें 23 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त प्रतिभा और तेजी से विस्तार करता इलेक्ट्रॉनिकी क्षेत्र है। भारत में इस समय दुनिया के करीब 20 प्रतिशत चिप डिजाइन इंजीनियर हैं।

Editor

Recent Posts

बैडमिंटन: डेनमार्क ओपन 2026 आज से ओडेसा में शुरू होगा

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…

1 घंटा ago

चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…

1 घंटा ago

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन को एमआरपी के 30% तक सीमित किया

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…

2 घंटे ago

सरकार ने इस्पात क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार किया

सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…

2 घंटे ago

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़ 41 लाख से अधिक हो गई

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…

2 घंटे ago