भारत

भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज 19 प्रतिशत से बढ़कर 64 दशमलव 3 प्रतिशत हुआ

भारत ने सामाजिक सुरक्षा में महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2015 में 19 प्रतिशत लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा था जो वर्ष 2025 में बढ़कर 64.3 प्रतिशत हो गया। इस क्षेत्र में 94 करोड़ से अधिक लोगों को कम से कम एक सामाजिक सुरक्षा लाभ के अंतर्गत लाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन-आईएलओ ने अपने आईएलओस्टेट डेटाबेस पर एक दशक में हुई इस अभूतपूर्व वृद्धि को स्वीकार किया है।

श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मे सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। डॉ. मंडाविया ने सोशल मीडिया पोस्ट में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के महानिदेशक गिल्बर्ट हौंगबो के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने मजबूत और समावेशी सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क बनाने में भारत की परिवर्तनकारी यात्रा को मान्यता दी और उसकी सराहना की। गिल्बर्ट हौंगबो ने कहा है कि भारत के सामाजिक सुरक्षा कवरेज में काफी बढ़़ोतरी हुई है।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

4 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

4 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

4 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

16 घंटे ago