भारत

कोलकाता लॉ कॉलेज सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार; जांच के लिए एसआईटी गठित

पश्चिम बंगाल में कोलकाता लॉ कॉलेज दुष्‍कर्म मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लॉ कॉलेज के सुरक्षा गार्ड को कल हिरासत में ले लिया गया।

घटना पर बढ़ते आक्रोश के बीच कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच के लिए सहायक आयुक्‍त के नेतृत्‍व में पांच सदस्‍यीय विशेष जांच दल का गठन किया है।

इस घटना को लेकर भाजपा के विरोध मार्च को कॉलेज तक रोके जाने के बाद तनाव और बढ गया। पुलिस ने भाजपा पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार सहित कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।

इस मामले को लेकर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जे पी नड्डा ने चार सदस्‍यों की एक समिति गठित की है जो राज्‍य में जाकर मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Editor

Recent Posts

माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी

प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी कल महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…

1 घंटा ago

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

भारत-नेपाल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, इंडियन रेलवे…

1 घंटा ago

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया…

3 घंटे ago