भारत में इस वर्ष नवंबर में बेरोजगारी दर घटकर 4 दशमलव 7 प्रतिशत हो गई। यह 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए अप्रैल के बाद से सबसे कम है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मासिक श्रम बल और बेरोजगारी आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण बेरोजगारी घटकर 3 दशमलव 9 प्रतिशत के निचले स्तर पर आ गई। शहरी बेरोजगारी घटकर 6 दशमलव 5 प्रतिशत हो गई।





