इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए कल रात नई दिल्ली पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति प्रबोवो इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ भी बैठक करेंगे।
इसके अलावा वे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह में शामिल होंगे। पिछले साल अक्टूबर में राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी।
भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। एक व्यापक रणनीतिक भागीदार के रूप में इंडोनेशिया भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड द्वारा बालाजी वेफर्स प्राइवेट…
एयर इंडिया ने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के बीच अधिक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…
आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…
रंगों का त्योहार होली, आज पूरे देश में मनाई जा रही है। यह पर्व वसंत…