ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी है।
ईरान के इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को रोकने के बाद से दुनिया भर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि हुई है। इस मार्ग से विश्व के लगभग 20 प्रतिशत प्राकृतिक ईंधन की ढुलाई होती है। अमरीका के राष्ट्रपति, डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को जलमार्ग ना खोलने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
ईरान के विदेश मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ईरान के विरोधी देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
भारत ने पिछले कुछ सप्ताह में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को समाप्त करने और होर्मुज जल-डमरू-मध्य को खोलने के लिए कईं राजनयिक प्रयास किए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज घोषणा की कि नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में परीक्षा सुधारों…
कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता इस बात का प्रमाण है…
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज कर्तव्य भवन में शिक्षा मंत्रालय का औपचारिक रूप से…
ऊर्जा और खनन क्षेत्रों के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में परियोजना क्रियान्वयन, परिसंपत्ति…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में तीन समर्पित रासायनिक…