भारत

आईएनएस सह्याद्री ने फिलीपींस के मनीला बंदरगाह पर तैनाती से पहले फिलीपींस की नौसेना के साथ अभ्यास किया

भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित स्टील्थ फ्रिगेट – आईएनएस सह्याद्री ने फिलीपींस के मनीला बंदरगाह पर तैनाती से पहले फिलीपींस की नौसेना के साथ अभ्यास किया।

यह जहाज अभी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में परिचालन तैनाती पर है तथा मित्र देशों के साथ विभिन्न बहुपक्षीय और द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यासों में भाग ले रहा है, जिसमें मालाबार-2025, ऑसिन्डेक्स-2025, जेआईएमईएक्स-25, तथा कोरिया की नौसेना के साथ पहला द्विपक्षीय अभ्यास शामिल है।

दोनों नौसेनाओं ने सामरिक संचार अभ्यास, नेविगेशन युद्धाभ्यास, विजिट बोर्ड सर्च एंड सीजर (वीबीएसएस) अभ्यास, तथा उड़ान संचालन में भाग लिया, जिससे पेशेवर तालमेल और आपसी समझ में वृद्धि हुई।

बंदरगाह चरण में पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक दौरे और विषय-वस्तु विशेषज्ञों के आदान-प्रदान की एक श्रृंखला शामिल होगी। इसके अलावा, इस यात्रा के दौरान मैत्रीपूर्ण खेल, संयुक्त योग सत्र और एक अनाथालय को सहायता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

आईएनएस सह्याद्रि की यह यात्रा फिलीपींस के साथ संबंधों को मज़बूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और समुद्री क्षेत्र में दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग को उजागर करती है। यह भारत की एक्ट ईस्ट नीति और सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण के अनुरूप, महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

4 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

4 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

5 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

5 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

5 घंटे ago