भारत

INS संध्यायक ने सिंगापुर में अपना प्रथम बंदरगाह दौरा पूरा किया

अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफी क्षमता से युक्त भारतीय नौसेना का पहला बड़ा सर्वेक्षण पोत (एसवीएल), आईएनएस संध्यायक, सिंगापुर की अपनी पहली सफल यात्रा पर पहुंच गया है। यह पोत 12 अगस्त 2025 को सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे से रवाना हुआ, जो भारत की एक्ट ईस्ट नीति और महासागर पहल के अनुरूप एक सद्भावना यात्रा का समापन था।

यह यात्रा सिंगापुर के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हुई तथा इससे दोनों देशों के बीच समुद्री क्षेत्र जागरूकता और जल सर्वेक्षण सहयोग में बढ़ती हुई तालमेल को बल मिला।

कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन एन धीरज ने बंदरगाह भ्रमण के दौरान, सिंगापुर के सहायक मुख्य हाइड्रोग्राफर गैरी च्यू और सिंगापुर गणराज्य नौसेना (आरएसएन) के 9वें फ्लोटिला के कमांडर कर्नल चौआह मेंग सून से मुलाकात की। इस बातचीत में हाइड्रोग्राफिक सहयोग बढ़ाने, सर्वोत्तम विधियों को साझा करने और दोनों देशों के समुद्री क्षेत्र सहयोग को गहरा करने की साझा प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया गया। दोनों देशों ने नौवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने, समुद्री बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और समुद्री व्यापार को बढ़ावा देने में सटीक हाइड्रोग्राफी की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया।

इस यात्रा का मुख्य आकर्षण सिंगापुर गणराज्य नौसेना (आरएसएन) के कार्मिकों की मेजबानी था, जिन्होंने भारतीय नौसेना की जल सर्वेक्षण क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

इस यात्रा में अत्याधुनिक ऑन-बोर्ड प्रणालियों का अवलोकन किया गया। टीम ने हाइड्रोग्राफ़िक इतिहास, डेटा संग्रहण विधियों और भारत-सिंगापुर समुद्री तालमेल को बढ़ाने में संसाधन और संयुक्त परिचालन भूमिकाओं पर भी जानकारी साझा की।

एक शैक्षिक आउटरीच कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के समूह का भी स्वागत किया गया। युवा आगंतुकों को जहाज़ के अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफ़िक उपकरणों, सर्वेक्षण नौकाओं और चार्ट निर्माण इकाइयों का गहन भ्रमण कराया गया। जहाज़ के चालक दल ने बताया कि कैसे महासागर मैंपिंग नौवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने और समुद्री इको-सिस्टम की रक्षा करने में मदद करता है।

भारतीय नौसेना क्षेत्रीय सहयोग, क्षमता निर्माण और समान विचारधारा वाली नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

14 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

14 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

14 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

16 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

16 घंटे ago