भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2025 का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2025 का उद्घाटन किया।

अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव के दौरान 16 अगस्त से 14 सितंबर, 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। इस दौरान, उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा, और अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे होगा। उद्यान देखभाल के कारण सभी सोमवार को बंद रहेगा।

अमृत उद्यान में प्रवेश के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और यह निःशुल्क है। आगंतुक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट ( https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ ) पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आगंतुक गेट संख्या 35 के बाहर स्थित स्वयं सेवा कियोस्क के माध्यम से भी सीधे अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

अमृत उद्यान में प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास, राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से किया जा सकता है। आगंतुक उद्यान के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियाँ, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतलें, बच्चों की दूध की बोतलें और छाते ले जा सकते हैं। इनके अलावा, कोई अन्य सामान को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने वडोदरा में आयोजित ‘विश्व कल्याण महोत्सव’ को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज षष्ठपीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री…

13 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित स्तंभ पर दीप प्रज्वलित किया गया

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर…

13 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना की 5.3 किलोमीटर लंबी सुरंग नंबर 10 में एक बड़ी सफलता हासिल की

भारतीय रेलवे ने 27 नवंबर 2026 को सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना में एक बड़ी…

14 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में ‘नव्या 2.0′ का शुभारंभ किया

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र…

14 घंटे ago

जूट आयुक्त ने जूट बेलरों, स्टॉकिस्टों, व्यापारियों और जूट मिलों के लिए कच्चे जूट पर स्टॉक सीमा लगाई

जूट आयुक्त, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 नवंबर 2026 को एक आदेश जारी किया…

16 घंटे ago