दक्षिणी नौसेना कमान स्थित अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुनयना ने सेशेल्स तटरक्षक जहाज (एससीजीएस) जोरोस्टर के साथ 15 जून 24 को पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स में प्रवेश किया। जोरोस्टर ने हाल ही में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई), भारत में अपनी छोटी मरम्मत पूरी की थी।
आईएनएस सुनयना के यहां पहुंचने पर सेशेल्स तटरक्षक बल और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जहाज की यात्रा के दौरान, भारतीय नौसेना और सेशेल्स रक्षा बलों के कर्मी आधिकारिक और सामाजिक बातचीत और क्रॉस डेक यात्राओं में शामिल होंगे। तैनाती के दौरान जहाज सेशेल्स तट रक्षक के साथ संयुक्त ईईजेड निगरानी करेगा। इस यात्रा का उद्देश्य सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के विजन के अनुरूप भारतीय नौसेना और सेशेल्स तट रक्षक के बीच सौहार्द और आपसी सहयोग को और मजबूत करना है।
नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में कृषि…
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी -20 क्रिकेट श्रृंखला का अंतिम मुकाबला…
अमरीका में प्रतिनिधि सभा ने रूस के अधिकारियों और अर्थव्यवस्था को लक्षित करते हुए व्यापक…
अमरीका के फेडरल रिजर्व ने महंगाई पर काबू पाने के लिए 2023 के बाद पहली…
भारत में चीता संरक्षण कार्यक्रम के चार वर्ष पूरे होने पर देश में चीतों की…
भारत ने तथाकथित पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता…