Defence News

INS तमाल ने मोरक्को में कासाब्लांका बंदरगाह की यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया

भारतीय नौसेना के नवीनतम व अत्याधुनिक युद्धक क्षमताओं से लैस जहाज आईएनएस तमाल ने भारत वापसी यात्रा के दौरान 6-9 अगस्त, 2025 तक मोरक्को के कासाब्लांका बंदरगाह पर अपना पड़ाव पूरा कर लिया है। आईएनएस तमाल को 1 जुलाई, 2025 को रूस में कमीशन किया गया था। यह युद्धपोत कई यूरोपीय तथा एशियाई बंदरगाहों से होता हुआ अपने गृह बंदरगाह की तरफ वापस लौट रहा है, जिससे भारत की समुद्री कूटनीति को बढ़ावा मिलेगा और द्विपक्षीय संबंधों में भी तेजी आएगी। आईएनएस तमाल पिछले दो वर्षों में कासाब्लांका का दौरा करने वाला भारतीय नौसैना का तीसरा जहाज है।

आईएनएस तमाल ने अपने तीन दिवसीय बंदरगाह प्रवास के दौरान, दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग एवं सहभागिता को बढ़ाने पर केंद्रित अनेक गतिविधियों में भाग लिया। इनमें बंदरगाह यात्रा के दौरान वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा, क्रॉस डेक दौरे, खेल कार्यक्रम और योग शामिल थे। इस दौरान भारत-मोरक्को के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों के सम्मान में दोनों पक्षों द्वारा सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी किया गया।

जहाज के चालक दल ने मोरक्को के प्रथम नौसेना बेस के कमांडर कैप्टन रशीद सदराजी, सेंट्रल मैरीटाइम सेक्टर के कमांडर कैप्टन-मेजर हसन अकौली, कासाब्लांका क्षेत्र के हथियारों के अधिकारी कमांडर ब्रिगेडियर जनरल जमाल काजतौफ और रॉयल मोरक्कन नौसेना के रियर-एडमिरल इंस्पेक्टर रियर एडमिरल मोहम्मद ताहिन के साथ बातचीत की। मोरक्को में भारतीय राजदूत संजय राणा ने इस जहाज का दौरा किया और उन्होंने मोरक्को की नौसेना के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों तथा जहाज के चालक दल के साथ बातचीत की।

आईएनएस तमाल ने कासाब्लांका से प्रस्थान करते समय रॉयल मोरक्कन नौसेना के जहाज मोहम्मद VI के साथ एक समुद्री अभ्यास किया।

आईएनएस तमाल ने द्वारा कासाब्लांका बंदरगाह की यह यात्रा इस बात का संकेत देती है कि भारत अपने संबंधों को मोरक्को के साथ और आगे बढ़ाने को कितना महत्व दे रहा है। यह दौरा दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को पहले से सशक्त करने का प्रयास करता है। इसने दोनों देशों की नौसेनाओं को सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा करने और सहयोग के नए अवसर तलाशने का मार्ग भी प्रशस्त किया।आईएनएस तमाल भारत पहुंचने के रास्ते में कई यूरोपीय और एशियाई बंदरगाहों का दौरा करेगा, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के वार्षिक…

2 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा-केंद्र, कर प्रणाली को सरल बनाने पर काम कर रहा है

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि केंद्र, कर-प्रणाली को सरल बनाने के लिए काम…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पुरी में वैश्विक ऊर्जा नेताओं के शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

भारत की ऐतिहासिक स्वच्छ ऊर्जा विस्तार यात्रा को रेखांकित करते हुए, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा…

3 घंटे ago

NMDC ने साइबर सुरक्षा को मजबूत करने और डिजिटल प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने के लिए IIT कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को मजबूत बनाने की…

4 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने सभी प्रभावित मार्गों पर उचित एवं तर्कसंगत किराया सुनिश्चित करने के लिए अपनी नियामक शक्तियों का प्रयोग किया

नागर विमानन मंत्रालय ने मौजूदा व्यवधान के दौरान कुछ एयरलाइनों द्वारा असामान्य रूप से अधिक…

4 घंटे ago