भारत

परिचालन तैनाती के तहत आईएनएस तेग मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा

दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के तहत आईएनएस तेग 19 से 22 जून 2025 तक पोर्ट लुइस, मॉरीशस का दौरा कर रहा है। यह जहाज मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड (एनसीजी) के जहाजों और विमानों के साथ मिलकर मॉरीशस के ईईजेड की संयुक्त निगरानी करेगा और वैश्विक साझा संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अवैध, अप्रतिबंधित और अनियमित (आईयूयू) मछली पकड़ने की समस्या से निपटने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगा। यह क्षेत्र में सहकारी समुद्री सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना की साझा प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है। यह जहाज 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एक संयुक्त योग सत्र का आयोजन भी करेगा , जिसमें भारतीय नौसेना, एनसीजी के कर्मचारी और भारतीय प्रवासी सदस्य शामिल होंगे।

भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े के एक स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तेग को 27 अप्रैल 2012 को कमीशन किया गया था। पोर्ट लुइस में अपने बंदरगाह कॉल के दौरान, जहाज की गतिविधियों में पेशेवर और सामाजिक बातचीत, एनसीजी कर्मियों का बंदरगाह प्रशिक्षण, सामुदायिक सेवा और खेल गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। 19 जून को पोर्ट लुइस पहुंचने पर, कमांडिंग ऑफिसर ने सीओएमसीजी, पुलिस आयुक्त और कैबिनेट सचिव से मुलाकात की और भारत-मॉरीशस समुद्री सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

मॉरीशस एनसीजी कर्मियों को आईएनएस तेग पर अग्निशमन, क्षति नियंत्रण और बुनियादी नाविक कौशल जैसे विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। यहां आईएनएस तेग के चालक दल को एनसीजी की सुविधाओं से परिचित कराया जाएगा। एनसीजी के कर्मियों के लिए मैत्रीपूर्ण खेल कार्यक्रम और जहाज के चालक दल के लिए मनोरंजक गतिविधियों की भी योजना बनाई गई है।

इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करना है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा…

1 घंटा ago

झारखंड में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई

झारखंड में भी पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़…

1 घंटा ago

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से अन्‍य क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बिहार में पटना और कई अन्य जिलों में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा…

1 घंटा ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से…

1 घंटा ago

भारत-फ्रांस वस्त्र और फैशन सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) और प्रीमियर विजन एसए, जो रचनात्मक फैशन, वस्त्र और सोर्सिंग…

1 घंटा ago