भारत

अंतरराष्‍ट्रीय कुल्‍लू दशहरा उत्‍सव आज से हिमाचल प्रदेश में शुरू हो रहा है

अंतरराष्‍ट्रीय कुल्‍लू दशहरा उत्‍सव आज से हिमाचल प्रदेश में शुरू हो रहा है। इस उत्‍सव को कुल्‍लू की धार्मिक संस्‍कृति का प्रतीक माना जाता है। ब्‍योरा हमारे संवाददाता से

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आज से अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आगाज़ हो रहा है। परम्परा के अनुसार राज्यपाल शिव प्रताव शुक्ल इस उत्सव का शुभारंभ करेंगे और इस दौरान ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में कुल्लू के आराध्य देव भगवान रघुनाथ जी की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसमें तीन सौ से अधिक देवी-देवताओं के अलावा बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेश भूषा में भाग लेंगे।

कुल्‍लू में दशहरा उत्सव के दौरान 25 देशों के सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के आखिरी दिन 19 अक्तूबर को कुल्लू कार्निवाल का आयोजन भी किया किया जाएगा। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

Editor

Recent Posts

पीएम-अजय आदर्श ग्राम कंपोनेंट के तहत देश भर में 47,328 गांवों का चयन

भारत सरकार अनुसूचित जाति समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अपने आदर्श…

2 घंटे ago

केरलम में मूसलाधार वर्षा से हुई तबाही के बीच मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

केरलम में मूसलाधार वर्षा से हुई तबाही के बीच मौसम विभाग ने राज्य के 12…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ…

3 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पीबीजी सोल्जरेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित समारोह में राष्‍ट्रपति के…

3 घंटे ago

जुलाई 2026 में भारत के कोयला उत्पादन में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

जुलाई 2026 में भारत के कोयला उत्पादन में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना…

3 घंटे ago

एनबीए ने चावल अनुसंधान संस्थानों और चावल उत्पादक राज्यों को 8.22 करोड़ रुपये जारी किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने तीन अनुसंधान संस्थानों और 33 राज्य जैव विविधता बोर्डों…

3 घंटे ago