अंतर्राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख आधार बताया

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख आधार बताया है। यह बयान चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था की 7.8% की वृद्धि के बाद आया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के संचार विभाग की निदेशक जूली कोजैक ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसकी मुख्य वजह सेवाओं और निर्यात में हुई बढ़ोतरी है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा है।

जूली कोजैक ने बताया कि भारत के नए सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी आंकड़ों में औद्योगिक उत्पादन और उत्पादक कीमतों से जुड़े नए आंकड़ों को भी शामिल किया गया है, जिससे भारत के जीडीपी के आंकड़े और बेहतर होंगे। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि वह बढ़ती तेल कीमतों का भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर पर भी नजर रख रहा है। सुश्री कोजैक ने कहा कि तेल की कीमतें बढ़ने से तेल आयात करने वाले सभी देशों पर आर्थिक दबाव बढ़ता है।

Editor

Recent Posts

NTA ने UGC NET जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की दोबारा हुई परीक्षाओं की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की…

9 मिनट ago

ट्रम्प प्रशासन ने H-1B और अन्य रोजगार-आधारित वीजा धारकों की 60 दिन की छूट अवधि खत्म करने का प्रस्ताव रखा

ट्रम्प प्रशासन ने एच-1बी कर्मचारियों और कई अन्य रोजगार-आधारित वीजा धारकों को नौकरी जाने के…

10 मिनट ago

नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कल भारत मंडपम में शुरू होगा

नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कल भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिन…

11 मिनट ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली पहुंचे

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज…

12 मिनट ago

भारत 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत इस शनिवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की…

12 घंटे ago

भारत और फ्रांस की कंपनियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने…

12 घंटे ago