insamachar

आज की ताजा खबर

IPL Lucknow Super Giants beat Mumbai Indians by four wickets
खेल

आईपीएल: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया। पहले गेंदबाजों ने मुंबई को सात विकेट पर 144 रन पर रोक दिया। इसके बाद स्टोइनिस की 45 गेंद में 62 रन की पारी के दम पर लखनऊ ने चार गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। स्टोइनिस ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाये। लखनऊ अब दस मैचों में छठी जीत के बाद तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई की यह दस मैचों में सातवीं हार थी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *