आईपीएल क्रिकेट में कल लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया। 182 रन के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ ने 3 विकेट शेष रहते अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। लखनऊ के मुकुल चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच गुवाहाटी में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।





