आईपीएल क्रिकेट में कल पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। चेन्नई के चिदम्बरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने 18 ओवर और चार गेंद में पांच विकेट पर 210 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन में यह लगातार दूसरी हार है। दूसरी तरह पंजाब किंग्स ने लगातार दो जीत के साथ इस सीजन की शुरुआत की है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने बीस ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। आयुष महात्रे ने सर्वाधिक 73 रन जोड़े। पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर ने पचास रन बनाए। प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंद में 39 रन का योगदान किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आईपीएल में आज डेल्ही कैपिटल्स का सामना मुम्बई इंडियन्स से होगा। मैच, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिन के साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। दूसरे मैच में अहमदाबाद में गुजरात टाइटन का सामना राजस्थान रॉयल से होगा। यह मैच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो…
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कल सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से…
अफ़गानिस्तान के हिंदू कुश में कल रात आये 5 दशमलव 8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमरीकी विमानों को गिराए जाने का…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में डीआरडीओ की प्रमुख प्रयोगशाला -…
पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…