इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ गया है। ईरान की मिसाइलों ने इस्राइल के प्रमुख शहरों को निशाना बनाया जबकि इस्राइली सेना ने कल तेहरान में सैन्य ठिकानों पर फिर से हमले किए। इस संघर्ष से पश्चिम एशिया की स्थिति खतरनाक हो गई है।
ईरानी मिसाइलों के यरुशलम और हाइफ़ा पर लगातार हमलों से इजराइल में हवाई हमलों के सायरन बजने लगे। रिहायशी इलाकों पर ईरानी मिसाइलों के हमलों की वजह से इज़राइली नागरिकों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। हाइफ़ा क्षेत्र में जोरदार विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गईं। इज़राइल ने हमलों को रोकने के लिए अपनी वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया।
इज़राइली रक्षा बलों ने पुष्टि की है कि वे ईरान के मिसाइल हमलों को नाकाम करने के साथ ही ईरान के सैन्य ठिकानों पर भी हमला कर रहे हैं। आईडीएफ होम फ्रंट कमांड ने देश के नागरिकों को अगली सूचना तक सुरक्षित स्थानों के आस पास रहने का निर्देश दिया है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ाते हुए चेतावनी दी है कि अगर वह अमेरिका के साथ परमाणु समझौते के लिए प्रतिबद्ध नहीं होता है तो उस पर हमले और तेज होंगे।
इस बीच, अमरीका और ईरान के मध्य आज मस्कट में होने वाली परमाणु वार्ता रद्द कर दी गई है। वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे ओमान ने ईरान पर इस्राइल के हमले के बाद यह वार्ता रद्द करने की घोषणा की।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…