आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 14 जून 2025

अहमदाबाद विमान हादसे पर जांच कमेटी गठित, केन्‍द्रीय गृह सचिव के नेतृत्‍व में समिति तीन महीने में सौंपेगी जांच रिपोर्ट, इस खबर को राष्‍ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, देशबन्‍धु, दैनिक ट्रि‍ब्‍यून और नवभारत टाइम्‍स ने पहले पन्‍ने पर स्‍थान दिया है।

दैनिक भास्‍कर की खबर है- एडवांस ब्रह्मोस से लैस नया तेजस विमान इस माह भारतीय वायु सेना को मिल जाएगा।

जनसत्‍ता, दैनिक ट्रि‍ब्‍यून, वीर अर्जुन और हरिभूमि सहित कई अखबारों ने ईरान-इस्राइल के बीच संघर्ष को सुर्खी बनाया है। इसी खबर पर हिन्‍दुस्‍तान के शब्‍द हैं- ईरान इंतकाम पर आमादा, इस्राइल बोला-जला देंगे।

अमर उजाला के कारोबार पन्‍ने की सुर्खी है-एसबीआई का ऋण आज से आधा प्रतिशत सस्‍ता हुआ।

दक्षिण अफ्रीका के 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने के समाचार को अधिकतर अखबारों ने प्रमुखता दी है। अमर उजाला लिखता है- दक्षिण अफ्रीका पहली बार विश्‍व टेस्‍ट चैंपियन। वहीं, हरिभूमि की सुर्खी है- लॉडर्स के 141 साल के इतिहास में रन चेस की दूसरी सबसे बड़ी जीत।

दैनिक भास्‍कर, राजस्‍थान पत्रिका और वीर अर्जुन के अनुसार अयोध्‍या में राम दरबार भक्‍तों के लिए खुला, पास के जरिए होंगे दर्शन।

दैनिक ट्रिब्‍यून की खबर है- पहलगाम हमले के बाद बंद पर्यटक स्‍थल 17 जून से फिर खुलेंगे।

नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- फ्री आधार अपडेट की तारीख 14 जून 2026 तक बढाई गई, MyAadhaar पोर्टल का इस्‍तेमाल करें।

Editor

Recent Posts

क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 243 रनों की बढ़त बनाई

क्रिकेट में, मेजबान न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन…

15 सेकंड ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए, खडकवासला में 151वें पाठ्यक्रम, शरद सत्र 2026 की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 नवंबर, 2026 को महाराष्ट्र के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा…

3 मिनट ago

इस्राएल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने अपने प्रतिद्वंद्वी गादी आइज़ेनकोत को सत्‍ता में साझेदारी का प्रस्‍ताव दिया

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने प्रस्तावित राष्ट्रीय एकता सरकार में बारी-बारी से प्रधानमंत्री के…

4 घंटे ago

महिला एशियाई हॉकी चैंपियन्‍स ट्रांफी में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार खिताब जीता

भोपाल में कल फाइनल में भारत ने चीन को तीन–एक से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार…

4 घंटे ago

57वां अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव गोवा में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ

57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कल शाम गोवा में संपन्न हो गया। समारोह में गोवा…

4 घंटे ago

45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में संपन्न हुआ

45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 शुक्रवार, 27 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत…

4 घंटे ago