insamachar

आज की ताजा खबर

Iran carried out missile and drone attacks on U.S. military bases in Bahrain and Kuwait yesterday.
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने कल बहरीन और कुवैत में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए

ईरान ने कल बहरीन और कुवैत में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। ईरान के एक सैन्य ठिकाने पर अमरीकी सेना के हमले के बाद हुए इस घटनाक्रम से तनाव और बढ़ गया है। इससे क्षेत्रीय स्तर पर संघर्षविराम को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।

अमरीकी केंद्रीय कमान के अनुसार, अमरीकी सेना द्वारा ईरानी बंदरगाहों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे एक तेल टैंकर को निष्क्रिय करने के बाद यह तनाव शुरू हुआ है। अमरीकी अधिकारियों ने बताया कि हेलफायर मिसाइल ने जहाज के इंजन पर हमला किया।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने कहा कि अमरीका ने केशम द्वीप के दक्षिण में स्थित उनके एक संचार केंद्र को निशाना बनाया था। जवाब में, ईरान ने बहरीन में अमरीकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय और कुवैत में एक सैन्य हवाई अड्डे पर मिसाइलें और ड्रोन दागे।

हालिया तनाव बढ़ने के बावजूद, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ संपर्क जारी हैं और कूटनीति के विफल होने की खबरों को खारिज कर दिया। हालांकि, मसौदा समझौते पर बातचीत अभी भी अधूरी है, क्योंकि दोनों पक्षों के नेतृत्व ने अभी तक प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *