अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने अमरीका के सैन्य हमले की निंदा की, अंतरराष्‍ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का गंभीर उल्लंघन बताया

ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर अमरीकी सैन्‍य हमलों की कड़ी निंदा की है और इसे अंतरराष्‍ट्रीय कानून तथा संयुक्‍त राष्‍ट्र चार्टर का उल्‍लंघन बताया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को क्रूर आक्रामक कार्रवाई बताया और इसके परिणामों के लिए पूरी तरह से अमरीका को जिम्‍मेदार ठहराया।

ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने देश के तीन परमाणु संयंत्रों पर अमरीकी सैन्य हमलों की कड़ी निंदा की है। अब्बास अराघची ने चेतावनी दी कि इन हमलों के दूरगामी परिणाम होंगे। अमरीकी हमले के कुछ ही घंटों बाद जारी बयान में ईरान ने अमरीका पर इजरायल के साथ तालमेल का आरोप लगाया। ईरान ने दावा किया कि अमरीका ने उसके उन शांतिपूर्ण परमाणु ठिकानों पर हमला किया, जो अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में थे। ईरान सरकार ने संयुक्‍त राष्‍ट्र, उसकी सुरक्षा परिषद और अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से अपील की है कि वे इस मामले में तत्‍काल कार्रवाई करें।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने थाईलैंड की उप-प्रधानमंत्री एवं वाणिज्य मंत्री सुपाजी सुथुमपुन से मुलाकात की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में…

8 मिनट ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ईटानगर के चिम्पू में सुनने, देखने और बौद्धिक रूप…

12 मिनट ago

UIDAI ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में आधार फेस ऑथेंटिकेशन एसडीके और सैंडबॉक्स लॉन्च किया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आज ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में आधार फेस ऑथेंटिकेशन…

14 मिनट ago

रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने दिल्ली मंडल नियंत्रण कार्यालय में सुरक्षा, संचालन, समय की पाबंदी और जन शिकायतों की समीक्षा की

रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने आज दिल्ली मंडल के नियंत्रण कार्यालय…

16 मिनट ago

NHRC ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में स्थित खंभाथा और निकटवर्ती बस्तियों के दर्जनों बच्चों के बारे में मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में स्थित खंभाथा…

18 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने आज रेल मंत्रालय की लगभग 10,021 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने आज…

4 घंटे ago