अंतर्राष्ट्रीय

अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान की स्थिति को देखते हुए कल आपात बैठक बुलाई

अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी-आईएईए ने ईरान में गंभीर स्थिति को देखते हुए कल एक आपात बैठक बुलाई है। एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा कि वे ईरान के परमाणु प्रतिष्‍ठानों पर अमरीकी सैन्य हमलों के बाद एजेंसी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की एक आपातकालीन बैठक बुला रहे हैं।

इस बीच, ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के अध्‍यक्ष मोहम्‍मद इस्‍लाम ने आईएईए को लिखे एक पत्र में कहा है कि उनका देश अमरीकी हमलों की जांच कराना चाहता है और साथ ही अंतरराष्‍ट्रीए एजेंसी से यह भी चाहता है कि अमरीकी हमलों की निंदा करे। इससे पहले, अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की थी कि ईरान में तीन परमाणु स्‍थलों पर अमरीकी हमलों से विकिरण के स्‍तर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्‍होंने कहा कि और जानकारी मिलने पर आगे आकलन किए जाएंगे। अमरीकी हमलों के बाद एजेंसी की यह पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया है।

Editor

Recent Posts

भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…

38 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…

49 मिनट ago

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष रेलगाड़ियां चला रहा

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…

51 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाने वाले मतदाताओं दिया एक और मौका

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…

53 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…

2 घंटे ago

सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया

भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…

2 घंटे ago