insamachar

आज की ताजा खबर

Iran has confirmed the deaths of Defense Chief Ali Larijani and Basij Force Chief Gholam Reza Soleimani in Israeli attacks.
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने इस्राएली हमलों में रक्षा प्रमुख अली लारिजानी और बासिज फोर्स के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी के मारे जाने की पुष्टि की

ईरान ने पुष्टि की है कि राष्ट्रीय रक्षा प्रमुख अली लारिजानी और बासिज फोर्स के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी की इस्राएली हमले में मौत हो गई है। लारिजानी को अमरीका और इस्राएल के खिलाफ जारी संघर्ष में तेहरान के प्रमुख लोगों में गिना जाता था और वे सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई तथा उनके बेटे मोजताबा के करीबी माने जाते थे।

यह पुष्टि उस समय हुई है जब इस्राएल ने दावा किया था कि उसने ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों, जिनमें लारिजानी भी शामिल हैं, को एक हमले में मार गिराया है। यह हमला जारी संघर्ष के बीच ईरान के नेतृत्व को कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *