अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य तब तक बंद रहेगा जब तक उनकी शर्तें पूरी नहीं हो जातीं

ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य तब तक बंद रहेगा जब तक उनकी शर्तें पूरी नहीं हो जातीं और अमरीका अपनी प्रतिबद्धताओं को लागू नहीं करता। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर कालिबाफ़ ने ये टिप्पणी की। श्री कालिबाफ़ ने कहा कि ईरान संघर्ष और बातचीत दोनों जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि ईरान अपने दुश्मनों के खिलाफ सैन्य बल का इस्तेमाल करेगा और कूटनीति का इस्तेमाल संघर्ष के मैदान में हासिल की गई उपलब्धियों को मजबूत करने के लिए करेगा। खबरों के अनुसार ईरान ने कहा है कि जलडमरूमध्य को फिर से खोलना अमरीका द्वारा संघर्ष समाप्त करने और ईरानी जहाजों पर अमरीकी प्रतिबंधों और पाबंदियों में बदलाव सहित कई शर्तों को पूरा करने पर निर्भर करता है।

होर्मुज जलडमरूमध्य संघर्ष का केंद्र बना हुआ है। अमरीकी सेंटकॉम ने कहा कि उन्होंने पिछले दो महीनों में दो हजार से अधिक वाणिज्यिक जहाजों को जलडमरूमध्य से गुजरने में मदद की और खाड़ी से एक अरब बैरल से अधिक कच्चे तेल के परिवहन में सहयोग दिया। हालांकि, ईरान जलमार्ग में अमरीकी भूमिका को चुनौती देना जारी रखे हुए है, और संघर्ष से पहले की तुलना में जलडमरूमध्य से जहाजों का आवागमन काफी हद तक बाधित है।

इस बीच, व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष जारी है। सऊदी अरब ने कहा कि उसने शनिवार को रियाद की ओर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोक दिया, जबकि यमन के हौसी विद्रोहियों ने सऊदी ठिकानों पर हमलों की जिम्मेदारी ली है। अमरीकी विदेश विभाग ने सऊदी अरब के खिलाफ हौसी विद्रोह का हवाला देते हुए पश्चिम एशिया क्षेत्र में रहने वाले या यात्रा करने वाले अमरीकी नागरिकों के लिए एक व्यापक यात्रा परामर्श जारी किया है। इस परामर्श में चेतावनी दी गई है कि ईरान के साथ संघर्ष तेजी से बढ़ सकता है। यात्रा परामर्श में अमरीकी नागरिकों को इस क्षेत्र की यात्रा पर गंभीरता से पुनर्विचार करने की सलाह दी गई है।

Editor

Recent Posts

चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान देश के रोजगार संकेतकों में सुधार दर्ज किया गया

देश में चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान देश के रोजगार…

2 घंटे ago

दिल्ली हाट में आयोजित ‘शिल्प समागम मेला 2026’ में कुल 64.52 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित ‘दिल्ली…

3 घंटे ago

सरकार ने चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई योजना के तहत नए आवेदन आमंत्रित किए

केन्द्र सरकार ने चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से…

3 घंटे ago

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसत पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को खारिज किया

अमरीका के प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव…

3 घंटे ago

छठ पर्व के मद्देनजर उत्तर रेलवे कल से दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 31 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

उत्तर रेलवे छठ पर्व के लिए ने कल से दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से…

17 घंटे ago

37,500 करोड़ रुपये की कोयला/लिग्नाइट सतह आधारित गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना का दूसरा चरण सम्‍पन्‍न

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई, 2026 को देश में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं…

17 घंटे ago